Follow us on

रामनगर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट.              वाराणसी — जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त श्रीकान्त कुशवाहा उर्फ विरू पुत्र ओमप्रकाश मौर्य निवासी बघेली टोला रामनगर थाना रामनगर को सोमवार को 24 घण्टे के अन्दर अपरान्ह वृद्धाश्रम के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 109(1),352 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 अमित कुमार यादव, हे0का0 राकेश सिंह,का0 जय गोविन्द यादव आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x