Follow us on

नेशनल सेफ्टी बोर्ड के चेयरमैन नितिन रमेश गोकर्ण आईएएस ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट.              वाराणसी — भारत सरकार द्वारा नव गठित नेशनल सेफ्टी बोर्ड के चेयरमैन नितिन रमेश गोकर्ण आईएएस ने सोमवार को सपत्नीक बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और जनहित में रोड सेफ्टी क्षेत्र के संदर्भ में सफलतापूर्वक अपने दायित्व निर्वहन के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मां विंध्याचल मिर्जापुर गये। वहां मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेककर मां का भी आशीर्वाद लिया। चेयरमैन नियुक्त होने के तत्काल बाद प्रथम काशी आगमन पर काशी वासियों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया।श्री गोकर्ण ने काशी के गणमान्य व सामान्य जन के बीच अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं वाराणसी में जिलाधिकारी एवं कमिश्नर रहते हुए उसी समय से रोड पर चलने वाली जिंदगी की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखता था। शायद बाबा विश्वनाथ जी ने मुझे फिर एक बार इस सुरक्षा सोच के चलते राष्ट्रीय स्तर पर रोड सुरक्षा के संदर्भ में यह पद भार का दायित्व सौंपा है। मां विंध्यवासिनी और बाबा विश्वनाथ जी यशस्वी प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भावानुरूप अपनी पूर्ण कार्य क्षमता से अपना दायित्व मैं निर्वहन कर सकूं। यही मेरी ईश्वर से कामना है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x