Follow us on

–यूपी में 23 नयी आयुष मोबाइल यूनिट और 51 क्लासरूम से आयुष सेवाओं को मिलेगी नयी उड़ान 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी–उत्तर प्रदेश में आयुष चिकित्सा को जमीनी स्तर तक सुलभ आधुनिक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालू की राज्य आयुष सोसायटी की 12वीं गवर्निंग बाडी की बैठक में आयुष सेवाओं के विस्तार की व्यापक कार्य योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप राज्य वार्षिक कार्य योजना 2026- 27 के तहत 23 नयी आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट्स संचालित की जाएंगी। इससे ग्रामीण आदिवासी और दूर दराज के क्षेत्रों में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सीधे नागरिकों तक पहुंचेगी। हमारा लक्ष्य है- रोग से पहले रोकथाम हो। उन्होंने बताया कि प्रत्येक यूनिट की लागत 9.425 लाख रुपए है। इन यूनिट्स में एक आयुष चिकित्सा अधिकारी और एक सहायक स्टाफ तैनात होगा। यह यूनिट्स पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और आदिवासी क्षेत्रों में भी आउट रीच गतिविधियां करेंगी। पहले चरण के 11जनपदों में मुरादाबाद, मेरठ, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, रामपुर, आगरा, गोंडा, इटावा एवं आजमगढ़ में 103.675 लाख रुपए में विकसित होंगी तथा दूसरे चरण के 12 जनपदों में उन्नाव, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, महोबा, लखनऊ, मथुरा, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली एवं गाजीपुर में 113.100 लाख रुपए में योजनाएं विकसित होंगी। आयुष मंत्री ने बताया कि आयुष शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के लिए प्रदेश के सत्रह आयुष महाविद्यालय में 302.68 लाख रुपए की लागत से 51 नए स्मार्ट क्लास रूम विकसित किए जाएंगे। इनमें 40 क्लास होमियोपैथी और 11 क्लास आयुर्वेद महाविद्यालय की स्थापित होंगी। इस योजना के तहत लखनऊ में आठ होम्योपैथिक महाविद्यालय, आजमगढ़ में 06, गोरखपुर में 05, कानपुर में 05, प्रयागराज में 04, मुरादाबाद में 04, गाजीपुर में 03, अलीगढ़ में 03, अयोध्या में 01, तथा वाराणसी में दो आयुर्वेद महाविद्यालय, पीलीभीत में दो, लखनऊ में दो, मुजफ्फरपुर में एक, बांदा में एक, झांसी में एक, बरेली में एक, प्रयागराज में एक आयुर्वेद महाविद्यालय विकसित किये जाएंगे। इन स्मार्ट क्लास में इंटरएक्टिव, व्हाइट बोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, और मल्टीमीडिया सुविधा उपलब्ध होंगी जिससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आयुष शिक्षा मिल सकेगी। डॉक्टर दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आयुष को वैश्विक पहचान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार आयुष पद्धति को मजबूत कर रही है। मोबाइल यूनिट से उपचार और स्मार्ट क्लास से शिक्षा दोनों मिलकर समाज को निरोगी बनाएंगे। इस संबंध में पीआरओ गौरव राठी ने बताया कि आयुष मंत्री जी के निर्देश पर इस कार्य योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई मेडिकल यूनिट्स एवं स्मार्ट क्लासरूम के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे ताकि 2026-27 के वित्तीय वर्ष में ही नागरिकों को उसका लाभ मिल सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x