Follow us on

कुंवर अनंत नारायण सिंह ने रथ खींचकर किया दो दिवसीय ऐतिहासिक रथयात्रा मेले का शुभारंभ

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी हाथी पर सवार होकर रानी बाजार से भैरव तालाब पहुंचे कुंवर अनंत नारायण सिंह, लगा हर हर महादेव का नारा,किया परंपरा का निर्वाह किया राजातालाब,भैरवतालाब,मोहनसराय मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,सीसी कैमरा से निगरानी

राजातालाब। भैरव तालाब, राजातालाब में गुरुवार को आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक रथयात्रा मेले का शुभारंभ कुंवर अनंत नारायण सिंह ने रानी बाजार स्थित किला परिसर से भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींचकर किया।श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ व हर हर महादेव के जयघोष के साथ रथ को रानी बाजार से राजातालाब, कचनार, बीरभानपुर, ओदार होते हुए भैरव तालाब स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुंचाया। इस दौरान कुंवर अनंत नारायण सिंह हाथी पर सवार होकर घुड़सवारों और पीएसी व पुलिस प्रशासन के साथ चले और श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।मेला परिसर पहुंचकर उन्होंने रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का दर्शन-पूजन किया तथा यजमानों को दक्षिणा देकर परंपरा का निर्वहन किया।मेले में क्षेत्र के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने सर्कस, झूले, जादूगर, रंग-बिरंगे खिलौने और आम, नानखटाई, मिठाई की दुकानों का भरपूर आनंद लिया। मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार की देखरेख में वालंटियर और एडीसीपी नृपेंद्र सिंह, एसीपी राजातालाब बीर सिंह सहित गोमती जोन के समस्त थाने की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराया।मेला परिसर में सुरक्षा को लेकर चार सीसी कैमरा लगाया गया था। इसके अलावा मोहन सराय चौराहे पर भी रथ यात्रा मेला का आयोजन किया गया जिसमें झूला गुब्बारे, खिलौने तथा विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रही।क्षेत्रीय लोगों ने मेले का आनंद लिया। रथयात्रा के पूर्व किला परिसर स्थित दरबार में उपस्थित क्षेत्र के चयनित लोगों ने कुंवर अनंत नारायण सिंह को नजराना के रूप में मुद्रा देकर परंपरा का निर्वहन किया।इस दौरान मेला सुरक्षा समिति अध्यक्ष राजकुमार राजभर,प्राचार्य पुरुषोत्तम सिंह,अनिल प्रताप सिंह,निलय सिंह, सुशील सिंह तोयज,प्रदीप सिंह, अखिलानंद,राजू,राजेन्द्र पटेल,अनवर,शिवकुमार आदि लोगो ने कुँवर जी का स्वागत किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x