Follow us on

पैग़म्बर इस्लाम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मिर्जापुर में प्रदर्शन, मरकज़ी सुन्नी जमीअत-ए-ओलमा-ए-हिंद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन .

Share this post:

रिपोर्ट गुफरान अहमद मिर्जापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर नाज़िया इलाही खान द्वारा पैग़म्बर इस्लाम और हज़रत आयशा के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मरकज़ी सुन्नी जमीअत-ए-ओलमा-ए-हिंद, जिला मिर्जापुर ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।संगठन के अध्यक्ष एवं शहर काज़ी मौलाना नज़म अली खान ने कहा कि कथित टिप्पणी से करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।वहीं, संगठन के सचिव मौलाना नौशाद आलम हबीबी ने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों और उनके पूज्य व्यक्तित्वों के सम्मान की शिक्षा देता है। उनका कहना था कि इस तरह की कथित टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।                 ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर संगठन के कई उलेमा, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।बाइट/मौलाना नज्म अली

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x