Follow us on

रथयात्रा मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी स्तर पर निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी में 16 जुलाई 2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने रथयात्रा मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त, एसीपी एवं संबंधित थाना प्रभारियों के साथ पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया। निरीक्षण में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, बॉडी वॉर्न कैमरा, कंट्रोल रूम, एंटी रोमियो स्क्वॉड और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने महिला श्रद्धालुओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही चेन स्नैचिंग, जेबकतरी, अफवाह फैलाने वालों और अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए गए। आमजन से अपील की गई कि पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि रथयात्रा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x