पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट वाराणसी आज दिनांक 27 मई को भारतीय जनता पार्टी काशी विश्वनाथ मण्डल के अध्यक्ष बबलू सेठ के नेतृत्व में *मच्छोदरी* चौराहे पर,माध्यमेश्वर मंडल के अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता बंटी के नेतृत्व में *मैदागिन* चौराहे पर एवं दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू के नेतृत्व में *लहुराबीर* चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि महोबा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं काशी के लोकप्रिय सांसद श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बयान से काशी सहित पूरे प्रदेश की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। पार्टी नेतृत्व को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अजय राय को सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री जी से माफी मांगनी चाहिए।


इस दौरान शुभम चौरसिया, नलिन नयन मिश्रा, साधना वेदांती, योगेश सिंह बबलू, दिलीप साहनी, सुनील शर्मा मुंशी , कनकलता मिश्रा, विजय सोनकर, अभिजीत भारद्वाज, सूरज पांडेय, गीता शर्मा,सुधीर त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद,दीपक मौर्य,आत्मा विश्वेश्वर ,रवि शंकर केसवानी, डॉ हरी, मीरा गुप्ता अमित कुमार सोनी, अभिषेक गुप्ता , जया केसरी ,पार्षद अनंतराज गुप्ता, श्रवण गुप्ता ,संजय कुमार केसरी ,अंकुर मल्होत्रा, नीरज जायसवाल, पार्षद सुरेश चौरसिया , विवेक जायसवाल, राहुल मिश्रा,बृजेश जैसवाल ,वीरेंद्र गुप्ता शिव ,शंकर विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश गुप्ता मयंक, रोहित जयसवाल ,शिवम मौर्य आदि रहे।













