Follow us on

मीरजापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 20 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां जब्त

Share this post:

रिपोर्ट /गुफरान अहमद .मीरजापुर: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अहरौरा पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही करीब 20 लाख रुपये मूल्य की 488 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टाटा सफारी और स्कोडा कार भी जब्त कर ली है।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 जुलाई की रात अहरौरा वनस्थली महाविद्यालय के पास वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। तलाशी में दोनों वाहनों से अलग-अलग ब्रांड की 488 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मीरजापुर से शराब खरीदकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो झारखंड और एक मीरजापुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय आरोपी एक कंपोजिट वाइन शॉप पर सेल्समैन है और तस्करी में अहम भूमिका निभाता था।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल दोनों वाहनों को भी सीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x