कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट वाराणसी आदमपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग घाटों पर गंगा दशहरा के पावन पर्व पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से एक किशोर व दो युवको की डुबने से मौत । गंगा नदी से तीनों को बाहर निकाल कर मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा लाया गया। जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आदमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । जानकारी के अनुसार के सुबह भैसासुर घाट पर गंगा दशहरा के पर्व पर स्नान करने के लिए कोनियां सट्टी निवासी संतोष जायसवाल ( 12) पुत्र इवान जायसवाल ने परिवारीजनो के साथ गया था। किशोर परिवार वालों के साथ गंगा स्नान कर रहा था।नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने के कारण परिवार वालों के आंखो के सामने किशोर गंगा नदी में समा गया। परिजनो के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद मल्लाहों ने गोता लगा कर कुछ देर बाद युवक को गंगा नदी बाहर निकाल कर आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरो की टीम ने परिक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।इसी प्रकार इसी घाट पर दुर्गावती कैमूर बिहार निवासी अभिषेक ( 20) युवक परिवार वालों के साथ गंगा स्नान करते वक्त गंगा के गहरे पानी में डूब गया । घाट पर बैठे नाविकों ने गोता लगा कर गहरे पानी से युवक को बाहर निकाला क्षेत्रीय लोगों की मदद से युवक को मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने जांच करने के उपरांत मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना इसी थाने के सक्का घाट पर गोडां के भाटपुरवा निवासी बलिराज सिंह का पुत्र हरिओम सिंह (24) वर्षिय भी गंगा स्नान के लिए आया था। वो भी गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया । लोगों का चिक पुकार सुनकर घाट पर मौजूद मांझी दौड़ कर गंगा नदी में छलांग लगाकर युवक को गहरे पानी से बाहर निकाल कर तत्काल मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा लेकर पहुंचे। डाक्टर ने जांच के बाद बताया युवक की मौत हो चूंकी है। पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।