रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता वाराणसी आज दिनांक 21/07/2026 को रात्रि लगभग 1:00 बजे पीआरबी 4626 द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि मौलवीबाग रोड पर यथार्थ होटल के सामने एक्सीडेंट हो गया है । उक्त सूचना पर रात्रि अधिकारी मय हमराह के मौके पर पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल अवस्था में यथार्थ होटल के सामने बीच रोड में पड़ा हुआ था, उसकी मोटरसाइकिल रोड के किनारे पड़ी हुई थी । घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए कबीर चौरा हॉस्पिटल भिजवाया गया । जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है । मृतक शाहिल पुत्र स्वर्गीय अब्दुल करीम अब्दुल करीम सरैय्या जलालीपुरा थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 21 वर्ष के परिजन भी अस्पताल पर आ चुके हैं । मृतक के शरीर को शवग्रह कबीरचौरा में रखवाया गया । अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है दुर्घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है।
मृतक blinkit कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाला था।हादसे से गुस्साए मृतक के परिजन एवं जान पहचान के सैकड़ों लोग सिगरा थाने पहुंचकर पुलिस पर कारवाई करने का दबाव बना रहे है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।