Follow us on

जिलाधिकारी अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं जनपदीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की हुई समीक्षा बैठक

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं जनपदीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें वाराणसी के औद्योगिक परिदृश्य को लेकर अत्यंत उत्साहजनक और सकारात्मक प्रगति सामने आई। निवेश और रोजगार में बढ़ोत्तरी के संबंध में बताया गया कि जनपद में अब तक कुल 198 एमओयू के माध्यम से रू. 21456.42 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। वर्तमान में 98 परियोजनाएं पूरी तरह ऑपरेशनल हो चुकी हैं, जिनमें रू. 5272.54 करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। 25 परियोजनाओं पर कार्य तेजी से जारी है। उद्यमियों ने वाराणसी के बदलते निवेश परिवेश और प्रशासनिक सहयोग की सराहना की।

’निवेश मित्र पोर्टल’ की समीक्षा के दौरान बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक पोर्टल पर प्राप्त 546 आवेदनों में से 356 को स्वीकृत किया जा चुका है तथा समय सीमा के उपरान्त एक प्रकरण क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा के स्तर से लम्बित है। लंबित एवं अनिस्तरित आवेदन पत्रों को शीघ्र निस्तारित किये जाने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने वीडीए और अन्य विभागों को निर्देशित किया कि वे निवेशकों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी प्रत्येक समस्या का समयबद्ध के अन्तर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही, औद्योगिक आस्थान चांदपुर में स्थित सूखे पेड़ को हटाये जाने, पोस्ट आफिस को अन्यत्र हटाये जाने एवं अनाधिकृत रूप से खड़ी ट्रांसपोर्ट की लोडिंग एवं अनलोडिंग ट्रकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने व उन्हें वहां से हटाये जाने जैसे मुद्दों पर भी त्वरित कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यायलय), सहायक महानिरीक्षक, निबन्धक, उपायुक्त उद्योग आदि विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x