Follow us on

भाजपा सरकार के अत्याचार की प्रकाष्ठा अंग्रेजों से निकली आगे। डॉ.जनक कुशवाहा

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ जनक कुशवाहा जमानियां आगमन पर मीडिया से रूबरू होकर भाजपा सरकार पर रोष और तीखा प्रहार करते हुए। कहा कि जिस तरह से नवजवानों की आवाज को दबाने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे छात्रों एवं नौजवानों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर उन्हें बेरहमी से पीटने को लेकर समाजसेवी राजनीतिक एवं बुद्धिजीवी लोगों ने कैंडल मार्च जलाकर बुद्धि शुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की की छात्र नौजवान देश के धरोहर हैं। उनके साथ अन्याय और अत्याचार ना करना अंग्रेजों की शासन को दिलों में याद को ताजा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लेने की खबर सुनते ही कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचकर के सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए। राहुल गांधी सहित सभी नेताओं को रिहा करने की मांग शुरू कर दी। डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार अत्याचार करने के मामले में अंग्रेजों को काफी पीछे छोड़ चुकी है। उसका अत्याचार बढ़ता जा रहा है देश के छात्रों नौजवानों किसानो पर जिस तरह से अत्याचार हो रहा है। देश के लिए अच्छा नहीं है प्रतिपक्ष नेता माननीय राहुल गांधी को सपा नेता अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। वही प्रियंका गांधी को भी गिरफ्तार किया गया है। यह सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही पर उतर आई है। कांग्रेस पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ेगा देश के छात्र नौजवान तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हो चुकी है। उसका किसी भी तरह का दमन नीति से घबराएगी नहीं अपनी जान की बाजी लगाकर सरकार को झुकने के लिए मजबूर करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अत्याचार और भ्रष्टाचार की जननी बन चुकी है पूरा देश आजिज आ चुकी है अब देश के नौजवान रुकने वाले नहीं है और सरकार के खिलाफ ईट से ईट बजा देंगे। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव उषा चतुर्वेदी ने कहा जंतर मंतर पर जिस तरह से बहन बेटियों को सरेआम पीटा गया यह भाजपा सरकार के अत्याचार का प्रकाष्ठा है पूरा देश छात्र नौजवान के साथ है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेपी चौरसिया विशाल मौर्य आलोक यादव हामिद अली अरविंद कुमार अशोक कुशवाहा जितेंद्र भारती मनोज कुशवाहा जनार्दन पांडे अशोक सिंह राम नगीना पांडे अमन कुमार सिंह अजय कुमार सिंह समर कुशवाहा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x