Follow us on

जमानिया विधानसभा का बूथ सम्मेलन संपन्न।

Share this post:

जमानिया सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी जमानिया विधानसभा के दिलदारनगर मंडल के मिलन मैरेज हाल में विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग श्री दयाशंकर मिश्र “दयालु” जी* रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में बूथ को मजबूत करके ही हम जमानिया में फिर से कमल खिलाएंगे। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पारसनाथ राय, पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता सिंह जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, बाल कृष्ण त्रिवेदी, राकेश राय,वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज राय, सुनील सिंह ,अनिल यादव विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x