Follow us on

केन्द्रीय कारागार वाराणसी में जन्मदिवस पर याद किए गए चंद्रशेखर आजाद, किया माल्यार्पण 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता — केंद्रीय कारागार वाराणसी में गुरुवार को भारत माता के वीर सपूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया गया और माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय आदि अधिकारियों के साथ-साथ बाहर से आए चंद्रशेखर आजाद फाउंडेशन के अध्यक्ष नित्यानंद राय एडवोकेट, विनोद पाण्डेय एडवोकेट, राजेश मिश्रा एडवोकेट, संजीवन यादव एडवोकेट एवं अन्य अधिवक्तागण द्वारा हुतात्मा चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्पण किया गया। माल्यार्पण के बाद सभी लोग उस जगह पर गए जहां उन पुण्यात्मा को ब्रिटिश शासन के समय कोड़े मारे गए थे। वहां पहुंचकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को आजाद नाम उन्होंने स्वयं ही दिया था। क्योंकि वह आजाद ही रहना चाहते थे और भारत को आजाद देखना चाहते थे। जब मजिस्ट्रेट ने उनसे उनका नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम आजाद बताया था। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें 12 कोड़े मारने का आदेश दिया था। उस समय उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी जन आंदोलन के भय से उनको जेल के भीतर कोड़े मारे गए। उन्होंने आगे कहा कि जब अंग्रेजों के साथ गोलीबारी में उन्हें लगा कि वह पकड़े जाएंगे तब उन्होंने आखिरी बची गोली से खुद को मार लिया। खौफ इतना था कि इसके बाद भी किसी अंग्रेज की उनके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र के निर्देशानुसार सभी लोगों ने सावधान होकर भारत माता के लाल की शहादत को याद करते हुए राष्ट्रगान गया और भारत माता की जय, चंद्रशेखर आजाद अमर रहे आदि नारे का जयघोष भी किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x