बनियापुर गांव में दो शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियापुर गांव में दो लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना स्थल के पास सल्फास का पैकेट मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मृतक का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला। जिसके सर से खून भी निकल रहा है। जबकि दूसरे व्यक्ति का शव बाथरूम में बरामद हुआ। मृतकों के पास से सल्फास का पैकेट भी मिला है। मृतकों में से एक की पहचान अभिजीत गांगुली के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एसीपी, डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हत्या का है,या आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से दोनों की मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। लोगो का कहना है कि दोनो शराब पीने में माहिर थे।घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुट गए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी प्रमोद कुमार और एसीपी विदुष सक्सेना भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Comment