Follow us on

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर जागरूकता दिवस एवं सारकोमा एवं बोन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share this post:

वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट वाराणसी, 27 जुलाई 2026। डीएस रिसर्च सेंटर (DS Research Centre – DSRC) द्वारा विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर जागरूकता दिवस तथा सारकोमा एवं बोन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विशेषज्ञ परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा पुनर्वास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि कैंसर की पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाए तो अधिकांश मामलों में सफल उपचार संभव है।

कार्यक्रम में मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ नेहा गुप्ता , कॉस्मेटिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी डॉ सुधीर सिंह ,ऑर्थोपेडिक डॉ विनीत यादव,स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ नीलिका अंबेश ,आयुर्वेदाचार्य कशिका सिंह तथा क्लीनिकल न्यूट्रिशन मिसेज़ मंजरी बाजपेयी , साइकोलॉजिस्ट लक्ष्मण यादव आदि विशेषज्ञों ने भाग लिया।

परिचर्चा के दौरान तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाले सिर एवं गर्दन के कैंसर, बोन एवं सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा के शुरुआती लक्षण, महिलाओं में कैंसर की रोकथाम, संतुलित आहार की भूमिका तथा आधुनिक चिकित्सा के साथ समन्वित देखभाल जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि कैंसर के प्रति जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तर सत्र में कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों, उपचार संबंधी नवीन तकनीकों, जीवनशैली में आवश्यक बदलाव तथा मरीजों की मानसिक एवं पोषण संबंधी देखभाल पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर डीएस रिसर्च सेंटर के प्रतिनिधियो विनय त्रिपाठी और सुनील सिंह ने कहा कि संस्थान समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच को प्रोत्साहित करने तथा स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से जनसामान्य तक सही जानकारी पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग कैंसर की प्रारंभिक पहचान और रोकथाम के महत्व को समझ सकें।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x