Follow us on

गुरुपूर्णिमा पर बाबा कीनाराम आश्रम में उमड़ा आस्था का महासैलाब, परम पूज्य बाबा गौतम जी महाराज के दर्शन कर भाव-विभोर हुए लाखों श्रद्धालु

Share this post:

अरविंद कुमार वर्मा की रिपोर्ट*वाराणसी।* गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर रवींद्रपुरी स्थित *अघोर पीठ बाबा कीनाराम आश्रम* में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा कीनाराम की तपोस्थली में दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

श्रद्धालुओं ने *परम पूज्य बाबा गौतम जी महाराज* के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा गौतम जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में पहुंचकर भक्त भाव-विभोर हो उठे और पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना की और गुरु चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आश्रम परिसर “जय बाबा कीनाराम” और गुरु वंदना के जयघोष से देर तक गूंजता रहा।

गुरुपूर्णिमा महोत्सव को लेकर आश्रम में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। दर्शन, प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवक लगातार सेवा में जुटे रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x