रिपोर्ट गुफरान अहमद मिर्जापुर जिला कारागार में बंद चील्ह थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कैदी नन्हकू सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल और जेल परिसर पहुंच गए तथा पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण कैदी की जान चली गई मृतक नन्हकू सिंह को गत दिनों 12 जून को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। एसओजी टीम ने उसे मादक पदार्थ हेरोइन की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था। जेल में बंद रहने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।परिजनों का आरोप है कि नन्हकू सिंह की हालत खराब होने के बावजूद जेल प्रशासन ने समय रहते उसका समुचित इलाज नहीं कराया। उनका कहना है कि डॉक्टर द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दिए जाने के बाद भी जेलकर्मियों ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई













