सिद्धार्थ नर्सिंग होम एण्ड पैरामेंडिकल कॉलेज जलालपुर तहसील जमानियां को दो माह तक के लिए सीज कराया गया।
जमानियां। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में बुधवार को उपजिलाधिकारी सुश्री निधि, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी,नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मय पुलिस कर्मियों के साथ जमानियां के साथ सिद्धार्थ नर्सिंग होम एण्ड पैरामेंडिकल कॉलेज जलालपुर तहसील जमानियां को दो माह तक के लिए सीज कराया गया। बताया जाता है। केके जमानियां तहसील क्षेत्र के जलालपुर स्थित बिना पंजीकरण संचालित सिद्धार्थ नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है।मुख्य विवरण घटना इस प्रकार बिना पंजीकरण चल रहे इस नर्सिंग होम में अवैध ऑपरेशन के कारण प्रसूता की मौत हो गई थी। जिसके बाद बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर की देखरेख में उपजिलाधिकारी सुश्री निधि, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, कानूनगो अजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी के उपस्थित में दो माह के लिए सीज की कार्यवाही किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि संचालित ऐसे अस्पतालों पर लगातार अभियान चलाकर शिकंजा कसने के लिए कार्यवाही किया जाएगा।