Follow us on

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में राखी, मेहंदी प्रतियोगिता एवं सावन उत्सव का भव्य आयोजन

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। संत राम नारायण शंकर शिव पब्लिक स्कूल, बरुईन में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता एवं सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन एवं विभिन्न सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने हाथों पर मनमोहक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। सावन उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर का वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। विद्यार्थियों ने सावन से जुड़े गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। रंग-बिरंगे परिधानों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री रणविजय सिंह ने बच्चों का संबोधन किया और उन्हें हमेशा ऐसी प्रतियोगिताओं और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ए.के. शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीम भावना तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाले ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x