Follow us on

पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को एनसीसी भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हो गई। इस भर्ती में महाविद्यालय की कुल 74

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को एनसीसी भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हो गई। इस भर्ती में महाविद्यालय की कुल 7 सीटों के लिए कुल 100 छात्र-छात्राओं ने कड़े शारीरिक और मानसिक परीक्षण में भाग लिया।भर्ती के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया गया कि एनसीसी प्रथम वर्ष हेतु कुल 34 छात्राओं और 27 छात्रों ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं, एनसीसी तृतीय वर्ष के लिए 12 छात्राओं और 21 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इन सभी अभ्यर्थियों का अंतिम चयन उनकी शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान कॉलेज परिसर में भर्ती प्रक्रिया को देखने के लिए एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ मौजूद रही। यह पूरी चयन प्रक्रिया 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय की सैन्य टीम और कॉलेज प्रशासन की देखरेख में आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से महाविद्यालय के एनसीसी केयरटेकर अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी सहित सैन्य दल से सूबेदार मेजर जीत बहादुर थापा, ट्रेनिंग जेसीओ मिलन थापा, सूबेदार चन्द्रशेखर, हवलदार लोकनाथ, ट्रेनिंग एनसीओ सुशील कुमार, ट्रेनिंग क्लर्क उदयभान, मिलन तथा ड्राइवर जयप्रकाश राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एक स्वैच्छिक और त्रि-सेवा संगठन है, जिसमें सेना, नौसेना और वायु सेना शामिल हैं। एनसीसी का आधिकारिक आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, धर्मनिरपेक्षता और देशभक्ति की भावना विकसित करना है। उन्होंने आगे बताया कि एनसीसी में मिलने वाले ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ प्रमाण पत्रों का युवाओं के करियर में विशेष महत्व है। विशेषकर ‘सी’ सर्टिफिकेट धारकों को भारतीय सेना और अन्य रक्षा सेवाओं की नौकरियों में विशेष छूट और प्राथमिकता प्रदान की जाती है।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x