वाराणसी — विकास प्राधिकरण में बुधवार को वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा की अध्यक्षता में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विकास प्राधिकरण परिसर स्थित पन्नालाल पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा माल्यार्पण कर डा.अम्बेडकर जी को नमन कर संविधान दिवस मनाया गया। इसके उपरान्त उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। तत्पश्चात संविधान के मूल तत्वों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की संरक्षण पर संक्षिप्त विचार की प्रस्तुति की गई।इस मौके पर वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवाहन किया कि वह अपने कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करते रहें। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति निष्ठा हेतु शपथ दिलाई।इस कार्यक्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण के अपर सचिव डॉक्टर गुडाकेश शर्मा तथा सभी विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सक्रिय सहभागिता भी निभाई