Follow us on

वाराणसी के एम्बिशन हॉस्पिटल में मरीज की मौत, कार्रवाई न होने पर परिजनों ने उठाए सवाल

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

वाराणसी। खजुरी क्षेत्र स्थित चेस्टवेल क्लिनिक/एम्बिशन हॉस्पिटल में 29 अगस्त को एक मरीज की मौत के बाद अब तक पुलिस कार्रवाई न होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस और संबंधित चिकित्सक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत के बाद कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से उनसे संपर्क नहीं किया गया। उनका कहना है कि पुलिस ने अब तक परिवार से घटना की जानकारी लेने या घर पहुंचकर हालचाल जानने की पहल नहीं की। वहीं, परिजनों के अनुसार संबंधित चिकित्सक डॉ. राशिद परवेज की ओर से भी परिवार से कोई बातचीत नहीं की गई है।

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से वे लगातार कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें किसी ठोस पुलिस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। इससे परिवार में नाराजगी और चिंता का माहौल है।

परिजनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मरीज की मौत के मामले में जिम्मेदार कौन है और कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है?

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x