वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट । दीवानी न्यायालय के फैमिली कोर्ट परिसर में बिजली का करंट उतरने की समस्या सामने आने से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि पुरानी बिल्डिंग और जर्जर विद्युत तारों के कारण कहीं से करंट लीक होने तथा लगातार हो रही बारिश के चलते दीवारों में करंट उतर रहा है।सुरक्षा के मद्देनजर परिवार न्यायालय में आज सभी मुकदमों में जनरल डेट लगा दी गई है।बिजली कर्मियों और नाजिर द्वारा फॉल्ट की जांच कर उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि फैमिली कोर्ट परिसर में आई विद्युत समस्या को जल्द ठीक कर लिया जाएगा और कल से न्यायालय का कामकाज सुचारू रूप से शुरू होने की उम्मीद है।
Post Views: 9