Follow us on

पिंडरा विधानसभा में विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Share this post:

 

 

वाराणसी — युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा पिंडरा में विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन दूसरे दिन गुरुवार को नेशनल इंटर कॉलेज पिण्डरा में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जीतेन्द्र कुमार खरवार उपस्थित रहे। गुरुवार को चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो आदि में (सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग बालक एवं बालिका) की प्रतियोगितायें आयोजित हुई। खेलकूद प्रतियोगिता-का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्र कुमार खरवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कराया गया।सब जूनियर बालक वर्ग में- बैडमिंटन युगल वर्ग मे-नितिन कुमार पटेल व आदर्श कुमार विजेता रहे। बैडमिंटन एकल मे-राज वर्मा विजेता व आदर्श उपजेता रहे।सब जूनियर महिला वर्ग मे-जूडो 23-28 किलो वर्ग में आयुषी यादव विजेता तथा सिद्धि उपजेता रहीं। जूनियर पुरुष वर्ग में-जूडो 55 किलो में पवन‌ यादव विजेता तथा आशु सिंह उपजेता रहे। जूडो 55-60 किलो में-आदित्य यादव विजेता तथा आकाश चौहान उपजेता रहे। फुटबाल में पिण्डरा की टीम विजेता रही। सीनियर पुरूष वर्ग मे-फुटबाल में सर्वीपुर विजेता रही। समस्त खेलकूद कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार, विवेक सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी, कैलाश नाथ यादव, हरिश्चंद्र यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पिंडरा एवं बड़ागांव, पीआरडी आनंद कुमार, नंदलाल, धर्मराज, मनोज कुमार, रमेश चन्द्र आदि लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि जीतेन्द्र कुमार खरवार व जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रधानाचार्य जीतेन्द्र कुमार खरवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। खेलकूद का संचालन नन्दलाल द्वारा किया गया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x