Follow us on

पुलिस कर्मचारियों पर अत्याचार पड़े अधिकारियों का मिल रहा है दबाव कानूनी कार्यवाही में बाधा 

Share this post:

 

 

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में देर रात दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा और लहरतारा चौकी प्रभारी मौके पर पहुँचकर जांच-पड़ताल में जुट गए।

 

इसी दौरान घटनास्थल पर अभय तिवारी नाम का व्यक्ति पहुँचकर पुलिसकर्मियों के कार्य में बाधा डालने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभय तिवारी ने स्वयं को डीएसपी का रिश्तेदार बताते हुए पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ा।

 

सूत्रों के मुताबिक अभय तिवारी ने वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबन तक की धमकी दी और अपने प्रभाव का हवाला देते हुए कहा कि वह “पत्रकार और डीएसपी का भाई” है, इसलिए पुलिस उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकती।

 

अभय तिवारी की धमकी भरी भाषा सुनकर थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा और लहरतारा चौकी प्रभारी ने कड़ी नाराज़गी जताई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे लोग वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर दबाव बनाकर पुलिस का काम बाधित करते हैं, और अक्सर इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाती।

 

स्थानीय जनता ने मांग की है कि डीएसपी के नाम का दुरुपयोग कर पुलिस कर्मियों को धमकाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि कानून व्यवस्था और पुलिस की गरिमा बनी रहे। संजना वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights