वाराणसी, रिपोर्ट विजय कुमार 12 सितम्बर, 2026। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-संकाय बास्केटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष व महिला) 2026-27 का पाँचवा दिन रहा । आज के शाम के सत्र का पहला मैच तीसरे स्थान हेतु एम.एम.वी. कॉलेज (महिला) टीम एवं सामाजिक विज्ञान (महिला) टीम के मध्य खेला गया, जिसमें एम.एम.वी. कॉलेज (महिला) टीम टीम ने 22-03 से विजय प्राप्त की तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरा मैच कला संकाय (महिला) टीम एवं कृषि विज्ञान. (महिला) टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें कला संकाय (महिला) टीम ने 58-48 से विजय प्राप्त कर फाइनल की विजेता रही। आयोजन सचिव डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 10 पुरुष टीमें एवं 08 महिला टीमें भाग ले रही हैं। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. ए.के. नेमा ने कहा कि खेल के माध्यम से आपसी सौहार्द एवं खेल भावना बढ़ता है। इस अवसर पर सचिव डॉ. दीपक डोगरा, सचिव डॉ. कविता वर्मा, उप-निदेशक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. प्रदीप खालको, सहायक निदेशक डॉ. हरिराम यादव, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. प्रियंका यादव, डॉ. वैभव तथा क्रीड़ा परिषद के श्री राजेश, प्रहलाद, विजय, राजकुमार, उमा शंकर, राजकुमार, विजय बहादुर, राजेश, मुन्ना, राजेंद्र, शीतला, नरेश आदि उपस्थित रहे एवं सभी खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।