Follow us on

एबीवीपी और आइसा के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी समेत सात एसीपी ने संभाली कमान

Share this post:

वाराणसी रिपोर्ट विजय कुमार। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शनिवार को प्रस्तावित छात्र संगठनों के कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिंह द्वार समेत परिसर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस, पीएसी और विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने डीसीपी काशी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिएपरिसर और सिंह द्वार के आसपास करीब सात एसीपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। मधुबन पार्क में एबीवीपी का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जबकि दोपहर एक बजे आइसा की ओर से भी कार्यक्रम होना है। दोनों कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है।

परिसर में स्थानीय खुफिया इकाई की टीम को भी सक्रिय किया गया है। टीम छात्र संगठनों की गतिविधियों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास की स्थिति पर नजर रखकर अधिकारियों को जानकारी दे रही है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

विश्वविद्यालय के प्रमुख प्रवेश मार्ग सिंह द्वार पर पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। आने-जाने वालों और परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दोनों कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना और विश्वविद्यालय में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस, पीएसी, विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मी और खुफिया इकाई समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x