Follow us on

सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत प्रशासन जांच में जुटी पिता पुत्र सहित चार लोगों की मौत प्रयागराज से वाराणसी आ रही थी

Share this post:

मिर्जापुर: के कछवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ जब एक स्विफ्ट कार प्रयागराज से वाराणसी जा रही थी। एक रिपोर्ट  जानकारी के मुताबिक, कार के चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मारते हुए एक कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह विजिबिलिटी कम होना और चालक की लापरवाही है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है और लॉ एंड आर्डर की कोई समस्या नहीं है।

मके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने बताया कि प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी टैंकर में पीछे से आ रही है कार अनियंत्रित होकर उसमें घुस गई है ।जिससे कार सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि कार की चपेट में आने से दो व्यक्ति जो अभी अज्ञात हैं । वह रोड क्रॉस कर रहे थे, उनकी भी मौत हुई है ।सड़क सुरक्षा अभियान एवं यातायात माह के दौरान हुए हादसे में कहा कि वाहन चालक सजकता से गाड़ी चलाए । बहुत तेज ना चलाएं, नींद लग रही है तो नींद को गाड़ी रोक कर पूरी कर ले । कहा कि हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना है । चाहे वह नींद लगने से हुई हो या किसी अन्य कारण से यह जांच का विषय है ।अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हैं । प्रयागराज वाराणसी के बीच कटका में करीब डेढ़ किलोमीटर का क्षेत्र मिर्जापुर के कछवां थाना में आता है गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x