Follow us on

बैठक में पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने की उठाई आवाज 

Share this post:

वाराणसी रिपोर्ट राजेंद्र गुप्ता की — उत्तर प्रदेश सेवानिवृत कर्मचारी पेंशनर्स शाखा वाराणसी की कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पेंशनरों ने कहा की सरकार द्वारा पेंशनरों के साथ उपेक्षितविभेद की नीति अपनाया जा रहा है। विगत वर्ष 25 मार्च 2025 को वित्त विधेयक में वैलिडेशन एक्ट पास कर पेंशनरों के अधिकारों पर कुठाराघात किया गया है। इस एक्ट के लागू होने से आठवें वेतन आयोग के टर्म्स आफ रेफरेंस में आयोग की संस्तुतियों को लागू होने के तिथि के पूर्व पेंशनरों को कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। जिसके परिणाम स्वरूप पेंशन तथा महंगाई राहत स्थिर हो जाएगा। वेतन आयोग के माध्यम से पेंशनरों में अंशदायी तथा गैर अंशदायी बनाकर पेंशनरों में विभेद पैदा कर दिया गया है। जबकि उच्चतम न्यायालय ने अपने निर्णय में पेंशनरों मे समयानुसार विभेद ना करते हुए सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया है। बैठक में नए सदस्य राजेंद्र श्रीवास्तव, शोभनाथ, राजेश कुमार श्रीवास्तव को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में श्यामधनी, सहदेव, डा. निरंजन श्रीवास्तव, शोभनाथ, गोपाल जी, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। बैठक में अवधेश, वीरेंद्र, बुद्धू सिंह, राम अवध, प्रभुनाथ, रामजी, रामआधार, रविशंकर, प्रमोद श्रीवास्तव, ज्योति शुक्ला, रविंद्र, प्यारेलाल, यशवंत, धर्मराज, आनंद, बृज बिहारी, माता प्रसाद, रमेश चंद्र, कृपा शंकर,हृषिकेश, विष्णु शंकर, रविंद्र समेत सैकड़ो पेंशनर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक अशोक सिंह ने तथा संचालन अशोक सिंह जिला मंत्री ने किया।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x