Follow us on

2–अग्रसेन कन्या पीजी कालेज बुलानाला में “प्रबन्ध प्रकाश” संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता— श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज बुलानाला में शनिवार को सांस्कृतिक केंद्र एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय क्षेत्रीय कला केंद्र वाराणसी के तत्वावधान में प्रबंध प्रकाश संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती एवं महाराज श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश सिंह ने कहा कि आज हमारा परम सौभाग्य है कि हमारे मध्य पुष्टिमार्गी प्रबंध गायन समूह के दिव्य कलाकार उपस्थित हैं। मैं आप सभी का हृदय से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करती हूं। पुष्टिमार्ग में हवेली संगीत और प्रबंध गायन केवल कला नहीं बल्कि श्री ठाकुर जी की साक्षात स्वर सेवा है। कार्यक्रम में आचार्य गोस्वामी रणछोड़ लाल अहमदाबाद ने संगीत की ध्रुपद व धमार की परंपरा से पूर्व प्रचलित प्रबंध गायन को प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने गायन में प्रबंध गायन के अंतर्गत राग रामकली में संस्कृत रचना एवं ब्रजभाषा में राग आभोगी में “रानी तेरो चिर जीवो गोपाल” राग आसावरी रचना एवं अंत  वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्तामें राग सारंग के सातों प्रकारों को अपनी स्वरचित रचनाओं में समाहित कर सुमधुर एवं आकर्षक प्रस्तुति प्रदान किया। उनके साथ पखावज पर नूपुर पारिख, सारंगी पर अर्पित माणवीय, झांझ पर पियूष जालोरा एवं तानपुरा पर सौरभ कश्यप ने सफल संगति प्रदान किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम का संयोजन संगीत विभाग एवं सांस्कृतिक कला केंद्र की डॉक्टर अपर्णा शुक्ला एवं डॉ वेणु वनिता द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम का सफल संचालन डा. नीता दिसावाल ने धन्यवाद ज्ञापित डा. वेणु वनिता ने किया। इस अवसर पर सैकड़ो छात्राएं व विद्यालय के प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x