Follow us on

भदवर में डॉक्टर का शव कमरे में मिला, दवा की शीशी और सिरिंज बरामद

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट। रोहनिया के भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आवास के आठवें तल के कमरा नंबर 802 में शनिवार रात यूरोलॉजिस्ट डॉ. गौतम शुभंकर (निवासी कंकड़बाग, पटना) का शव मिला।शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद आवास लौटे डॉ. गौतम शनिवार को अस्पताल नहीं पहुंचेमोबाइल बंद मिलने पर सहकर्मी आवास पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया।कमरे में सिरिंज और एनेस्थीसिया की खाली शीशी मिली। इससे दवा की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि महिला रिश्तेदार की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x