दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी जोन और प्रयागराज जोन में नियुक्त 2001 बैच के उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षकों ने पुलिस सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी सिल्वर जुबली वर्षगांठ वाराणसी में बड़ी धूमधाम से मनाया।
इस बैच के उप निरीक्षक वर्तमान में निरीक्षक और कुछ पुलिस उपाधीक्षक के पद पर आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन पाकर सेवा प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम में वाराणसी जोन अंतर्गत आने वाले कमिश्नरेट वाराणसी ,चंदौली ,भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर,मऊ ,बलिया, आजमगढ़, जौनपुर जनपद , वाराणसी में स्थित एसटीएफ ,एटीएस, विजिलेंस , आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, एंटी करप्शन, स्पेशल ब्रांच और अभिसूचना इकाई आदि के निरीक्षकगण , प्रयागराज जोन और इन जनपदों के पुलिस विभाग के विभिन्न शाखाओं में नियुक्त एवं कार्यरत 2001 बैच के लोगों ने प्रतिभाग किया।
उपस्थित बैचमेट दशकों बाद अपने साथियों को देखकर भाव विभोर हो गए और एक दूसरे से गले मिलकर ढोल नगाड़ों और पुष्पों से स्वागत करते हुए पुलिस सेवा के सिल्वर जुबली वर्षगांठ की बधाईया और शुभकामनाएं दी। इन लोगों ने अपने पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से लेकर अब तक के यादों को बड़ी ही सजीदगी से जीवंत करते हुए गीत संगीत और शायरियों से माहौल को गुलजार और खुशनुमा बनाए रखा।
उपस्थित लोगों ने पुलिस सेवा के दौरान प्राप्त अनुभवों पर अपने-अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुवात में सभी ने अपने बैच के दिवंगत साथियों को याद कर कुछ पल के लिए मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान सिल्वर जुबली का केक काटा और सभी को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंट की।
कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ मिश्रा, सुनील वर्मा, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह और विनय मोहन पाठक ने बारी बारी से किया।