Follow us on

काशी जोन में कालबाधित लंबित विवेचनाओं की समीक्षा

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता कीरिपोर्ट                    दिनांक- 15-09-2026कमिश्नरेट वाराणसी में थाना गोद लेने की पहल से अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग को नई दिशा—पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने गोद लिये थाना चौक का निरीक्षण कर कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा, व्यापारियों संग बैठक एवं पुलिसकर्मियों के साथ बड़ाखाना मे किया प्रतिभाग

 कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध नियंत्रण, थानों की कार्यप्रणाली में सुधार, प्रभावी जनसुनवाई एवं पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु थाना गोद लेने की अभिनव पहल प्रारम्भ की गयी है। अधिकारी नियमित पर्यवेक्षण, संवाद एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में गोद लिये गये थानों में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, मेस व्यवस्था, साफ-सफाई एवं पुलिसकर्मियों के रहने-खाने की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रथम चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के 15 थानों को अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है। द्वितीय चरण में शेष 15 थानों की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, बेहतर कार्यप्रणाली एवं जनविश्वास में वृद्धि होगी।

 पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा आज गोद लिये गये थाना चौक का निरीक्षण किया गया। काशी जोन की कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा, व्यापारियों संग संवाद एवं बड़ाखाना में सहभागिता कर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।

1. काशी जोन के व्यापारियों के साथ बैठक एवं संवाद

व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान एवं सुरक्षित व्यापारिक वातावरण का संकल्प

• पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा काशी जोन के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। व्यापारियों की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा पार्किंग, जाम, नशा, जुआ एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दु रखे गये। पुलिस आयुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

• पुलिस आयुक्त महोदय ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करायें, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देकर अपराध नियंत्रण में सहयोग प्रदान करें।

2. काशी जोन में कालबाधित लंबित विवेचनाओं की समीक्ष

जनपद के 168 कालबाधित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु 01 माह का विशेष अभियान, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष विवेचना पर जोर

• पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा जनपद में लंबित 168 कालबाधित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु चलाये जा रहे 01 माह के विशेष अभियान के अंतर्गत काशी जोन की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में विवेचनाओं की प्रगति, साक्ष्य संकलन एवं अभियोजन की स्थिति की गहन समीक्षा की गयी। पुलिस आयुक्त महोदय ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों को नियमित पर्यवेक्षण तथा विवेचकों को प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

• पुलिस आयुक्त महोदय ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में आ रही बाधाओं की जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए विवेचना में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।

• पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत संकलन सुनिश्चित किया जाए। पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

3. थाना चौक के पुलिसकर्मियों संग बड़ाखाना का आयोजन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान, पुलिसकर्मियों के मनोबल एवं कार्यक्षमता को बढ़ावा

• पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा गोद लिये गये थाना चौक का निरीक्षण किया गया तथा मौजूद पुलिसकर्मियों से थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

सीसीटीएनएस पर नियुक्त महिला आरक्षी विद्या सिंह एवं महिला आरक्षी प्रतिभा सिंह के कार्यों की जानकारी लेकर उनके कुशल कार्य एवं दक्षता की सराहना की गयी। दोनों महिला पुलिसकर्मियों को ₹500-₹500 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात बड़ाखाना का आयोजन किया गया।

• बड़ाखाना कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त महोदय ने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने टीम भावना, आपसी समन्वय एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति के साथ पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

• पुलिस आयुक्त महोदय ने पुलिसकर्मियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया।

कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध नियंत्रण, थानों की कार्यप्रणाली में सुधार, प्रभावी जनसुनवाई एवं पुलिसकर्मियों के कल्याण के उद्देश्य से थाना गोद लेने की पहल प्रारम्भ की गयी है। प्रथम चरण में 15 थानों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गयी है तथा द्वितीय चरण में शेष 15 थानों को भी गोद लिया जाएगा। इसी क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा गोद लिये गये थाना चौक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान काशी जोन के समस्त थानों में लंबित कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जनपद की 168 कालबाधित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु चलाये जा रहे 01 माह के विशेष अभियान के अंतर्गत विवेचकों को निष्पक्ष विवेचना, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात काशी जोन के व्यापारियों के साथ बैठक कर पार्किंग, जाम, नशा, जुआ एवं अन्य समस्याओं पर संवाद किया गया तथा व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने सीसीटीएनएस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षी विद्या सिंह एवं प्रतिभा सिंह को ₹500-₹500 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। तत्पश्चात थाना चौक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ बड़ाखाना में प्रतिभाग कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा टीम भावना, अनुशासन, संवेदनशील जनसुनवाई एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री वैभव बांगर सहित सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व पुलिस कमिश्नरेट

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x