Follow us on

रामनगर 36 वीं वाहिनी मे पीएसी संस्थापना दिवस पर बेस्ट प्लाटून ड्रिल का हुआ आयोजन 

Share this post:

वाराणसी — रामनगर पीएसी छत्तीसवीं वाहिनी में गुरुवार को पीएसी दिवस के अवसर पर अनुभाग स्तरीय बेस्ट प्लाटून ड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआईजी पीएसी मनोज कुमार (आईपीएस) एवं अनुभाग स्तर पर गठित चयन समिति के अध्यक्ष डा.अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस),36 वीं वाहिनी के उप सेनानायक राजकुमार, 34 वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक महिपाल सिंह उपस्थित रहे। बेस्ट प्लाटून ड्रिल में वाराणसी अनुभाग की कुल 5 वाहिनियों की टीम ने हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ ड्रिल प्रदर्शन कर छत्तीसवीं वाहिनी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 34 वीं वाहिनी एवं 39 वीं वाहिनी की टीम ने समान अंक लाकर द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इस अवसर पर डीआईजी मनोज कुमार द्वारा सभी टीमों को संबोधित किया गया एवं लगातार अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। अध्यक्ष द्वारा भी सभी टीमों को अपना आशिर्वचन दिया गया। तत्पश्चात रविंद्रालय पर कलाकारों द्वारा सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर अपनी प्रस्तुति की गई। उपस्थित श्रोतागण द्वारा करतल ध्वनि से कलाकारों का हौसला आफजाई किया गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक राजेश कुमार , शिविर पाल कैलाश नाथ यादव, तथा वाहिनी के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x