Follow us on

चौकी इंचार्ज गिलट बाजार की तत्परता से खेत में पड़े लावारिस शिशु की बची जान 

Share this post:

Lरिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता  वाराणसीशिवपुर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से खाली प्लाट में लावारिस अवस्था में मिले नवजात शिशु की जान बचाई गई। शिशु को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर अस्पताल में भर्ती कराया गयाजहां शिशु अब सुरक्षित है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रातः 10 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली की थाना शिवपुर क्षेत्रान्तर्गत कठवतिया में एक खाली प्लाट/ खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात शिशु को लावारिस अवस्था में छोड़ दिया गया है। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज गिलट बाजार अमित सिंह मय हमराह कांस्टेबल आलोक कुमार शर्मा द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर पहुंचे तथा नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से अपने संरक्षण लेकर तत्काल चिकित्सकीय उपचार हेतु पं0 दीनदयाल चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इस दौरान बच्चा स्वस्थ अवस्था में रहा।शिशु को बेहतर चिकित्सा उपचार हेतु चिकित्सकों द्वारा शिशु को कबीर चौरा मण्डलीय चिकित्सालय रेफर किया गया। इस प्रकरण में नियमानुसार तत्काल चाइल्डलाइन केयर को सूचना दी गई। सूचना पर चाइल्डलाइन टीम पंडित दीनदयाल अस्पताल पहुंची। आवश्यक विधिक कागजी कार्यवाही पूरी कर नवजात शिशु को सुरक्षित चाइल्डलाइन टीम को सुपुर्द किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा चाइल्ड लाइन के सदस्यों के साथ कबीर चौरा मण्डलीय चिकित्सालय पहुंचकर नवजात शिशु को बेहतर उपचार हेतु भर्ती कराया गया।अब शिशु चिकित्सको की निगरानी में पूरी तरह से सुरक्षित है।अगर समय पर गिलट बाजार चौकी इंचार्ज अमित सिंह की तत्परता और सक्रियता नहीं होती तो शिशु की जान भी जा सकती थी।इस सराहनीय कार्य में चौकी इंचार्ज गिलट बाजार अमित सिंह,का0 आलोक शर्मा समेत कई हमराह शामिल रह

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x