Follow us on

सिगरा पुलिस ने 75 लीटर अवैध शराब संग दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता— जनपद में हेरोइन, शराब तस्करी आदि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकान्त मिश्र की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर रेलवे ओवरब्रिज लहरतारा के नीचे यू टर्न के पास से शुक्रवार को दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों शराब तस्करों के कब्जे से 75 लीटर(150 पाउच अंग्रेजी शराब 8 पीएम,43 बोतल अंग्रेजी शराब रायल स्टैग और 20 बोतल अंग्रेजी शराब ब्लेण्डर प्राइड) अवैध शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों शराब तस्करों का नाम चंदन कुमार पुत्र दिनेश चौधरी निवासी ग्राम बैरी चक थाना मसौरी जनपद पटना बिहार तथा दूसरे का राहुल कुमार पुत्र महेंद्र राम निवासी ग्राम बाढ़ पोतमा थाना बाढ़ जनपद पटना बिहार बताया गया। दोनों शराब तस्करों को भा0 द0 वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 पार्थ तिवारी चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ,का0 राहुल सिंह का0 संग्राम प्रसाद आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x