Follow us on

भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा (समिति) के तत्वाधान में मुख्यालय परशुरामपुर में गढ़मंडला के गोंड राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह जी का 169 वां शहीद दिवस मनाया गया

Share this post:

गढ़मंडला दीनदयाल उपाध्याय नगर काशी दीप विजन  दिनांक 18 सितम्बर 2026भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा (समिति) के तत्वाधान में मुख्यालय परशुरामपुर में गढ़मंडला के गोंड राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह जी का 169 वां शहीद दिवस मनाया गय। शंकर शाह जी के तैलचित्र पर उपस्थित सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि प्रस्तुत किया। 

महासभा में वक्ताओं ने शिक्षित, संगठित और संघर्ष करने पर बल दिया। अंधविश्वास और अवैज्ञानिक विचारों से बाहर होने के लिए कहा।

संविधान के मूल भावना स्वतंत्रता,समता और बंधुता को विकसित करने पर बल दिया गया। महासभा की संगठनात्मक मजबूती के लिए संकल्प लिया गया। श्रीकृष्ण गोंड जी ने जनगणना की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से महासभा के समक्ष रखा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. उमेश चन्द्र गोंड तथा संचालन रविशंकर प्रसाद गोंड जिलाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में श्री कृष्ण गोंड, प्यारे लाल गोंड, पारस गोंड, सूरेश प्रसाद, हरिश्चन्द्र गोंड, लल्लन गोंड, बसंत गोंड, रविशंकर प्रसाद आदि लोग सम्मिलित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x