Follow us on

तीज उत्सव में सजा भारतीय संस्कृति का रंग, तीज क्वीन और तीज किंग का हुआ चयन

Share this post:

नवीन सिंह की रिपोर्ट वाराणसी*lतीज क्वीन बनी डॉ. रमा सिंह, तीज किंग बने प्रवीण सिन्हा, मिस्टर हैंडसम बने तन्मय जैन तो वहीं मैसेज ब्यूटीफुल बनी शिल्पी बरनवाल*

 

वाराणसी। भारत विकास परिषद सृजन शाखा की ओर से संस्कृति माह अमृत महोत्सव का भव्य समापन “तीज उत्सव—भारत त्योहारों की धरती” के रूप में होटल रीजेंसी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने की, जबकि शाखा संरक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर का मार्गदर्शन रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वंदना श्रीवास्तव एवं डॉ. (कर्नल) उषा बालचंदानी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने भारतीय संस्कृति और पर्व-त्योहारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा किए जा रहे सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीज क्वीन, मिसेज ब्यूटीफुल, तीज किंग एवं मिस्टर हैंडसम जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमा सिंह एवं शांभवी सिंह ने किया। सृजन परिवार के सदस्यों ने वर्षभर मनाए जाने वाले विभिन्न भारतीय त्योहारों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दशहरा रावण दहन रहा। इसके माध्यम से समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों और समकालीन चुनौतियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति में भ्रष्टाचार, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। वहीं सत्यभामा-रुक्मणी संवाद ने भी दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x