Follow us on

लालपुर पुलिस की सक्रियता से खोया मोबाइल 20 मिनट में हुआ बरामद,सौंपा मोबाइल स्वामी को

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट–पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लालपुर अतुल कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को राजकुमार सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह निवासी 6/112 टीपी नगर फेज-01 अकथा थाना लालपुर पांडेयपुर वाराणसी द्वारा थाने पर तहरीर दिया गया की दिनांक 19.09, 2026 को 10:30 बजे कॉलोनी में आए एक अज्ञात ठेले पर उनका मोबाइल फोन छूट गया है। उक्त प्रार्थना पत्र पर प्रभारी निरीक्षक लालपुर अतुल कुमार सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय स्तर पर पूछताछ एवं तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन की तलाश की गयी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप लगभग 20 मिनट के अंदर गुम हुआ मोबाइल सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल की पहचान एवं स्वामित्व की पुष्टि के उपरांत नियमानुसार मोबाइल स्वामी को उसका मोबाइल सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन पाकर राजकुमार सिंह द्वारा थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x