Follow us on

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज नहीं मिले, भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया ने बताया

Share this post:

रिपोर्ट सलीम मंसूरीजमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेला लगाया गया। लेकिन हमेशा की तरह आयोजित मेला में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का बैनर गायब रहाजिसके कारण मरीजों को नहीं मामूल पड़ा कि मेला लगा हुआ है। जबकि डाक्टर शमशेर बहादुर सहित स्वास्थ्य कर्मी मोहित कुमार, हीरा लाल आदि मौजूद रहेकुछ देर के बाद भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया भी धमक पड़े। उपस्थित डाक्टर शमशेर बहादुर से नदारत बैनर के बारे में जानकारी लिया। लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। जिसपर भाजपा कार्यकर्ता ने केंद्र प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह के बारे में पूछताछ कर जानकारी लिया। तो उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय सेरहे है। जिसके बाद नारायण दास चौरसिया ने रोष जताते हुए। इसे डाक्टर की लापरवाही बताया। चौरसिया ने कहा कि चिकित्सक मरीजों की सेवा करने के लिए तैनात किए जाते है।कि चिकित्सक के तरफ़ा करने के लिए तैनात किए गए है। अगर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों का आना नहीं हो रहा है। तो विभागीय स्तर पर मुनादी कराया जाए। कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। अधिक से अधिक मरीज पहुंचकर तैनात चिकित्सकों को दिखाकर अपना इलाज कराए। ऐसा किए जाने पर मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। अन्यथा मजबूर होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात लापरवाह चिकित्सकों के बारे में पत्रक भेजकर शासन को अवगत कराने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x