Follow us on

सेवा संकल्प के तहत ई-लाटरी के जरिए चयनित किसानो को सरसों मीनीकिट का हुआ वितरण 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट – विकसित भारत @ के संकल्प को साकार करने तथा जन सेवा एवं किसान कल्याण को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड काशी विद्यापीठ वाराणसी में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के करकमलों से ई- लाटरी के माध्यम से चयनित किसान शुद्धू राम, रविशंकर, मोती, राजेंद्र इत्यादि किसानो को सरसों बीज मिनीकिट का वितरण किया गया। यह सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की किसान देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्ता पूर्ण बीज एवं कृषि निवेश उपलब्ध कराकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा सरकार द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x