Follow us on

प्रशासनिक उपेक्षा से आहत पेंशनरों ने चम्मच कटोरी बजाकर किया आवाज बुलंद

Share this post:

वाराणसी — प्रशासनिक उपेक्षा से आहत जनपद के पेंशनरों ने शनिवार को अपनी मांगों को सूबे की सरकार तक पहुंचाने हेतु अपने हाथों मांगों की तख्तियां लेकर चम्मच कटोरी बजाते हुए शास्त्री घाट से रैली निकाली जो जिला मुख्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम प्रोटोकॉल को सौंपा। रैली का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पेंशनर अब अपेक्षा सहन करने को तैयार नहीं हैं और उनकी यह मौन चेतावनी यदि अनसुनी रही तो आगामी रणनीति और कठोर हो सकती है।हम सम्मान और अधिकार चाहते हैं। उपेक्षा अब कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी।जहां एडीएम प्रोटोकॉल द्वारा ज्ञापन को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।इस रैली मे प्रमुख रूप से राजेश्वर पाण्डेय जिला अध्यक्ष, जयराज बहादुर सिंह जिला मंत्री केआर शास्त्री, इंजीनियर संजय कुमार श्रीवास्तव, बंसीलाल जायसवाल, पूजन पाल, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, इकरार हुसैन, त्रिलोचन तिवारी, उमेश चंद्र राय, उमेश बहादुर सिंह, रोशन आर्य, रामधनी, विनोद सिंह, होरी लाल और राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।इसके अलावा जनपद की सैकड़ो अन्य पेंशनरों ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी की तथा अपना पक्ष भी रखा

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x