वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट शराब तस्करी, किडनैपिंग आदि पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त कृष्णा वर्मा उर्फ अनुराग चन्द्रभान वर्मा पुत्र चन्द्रभान वर्मा निवासी सारा सुन्दरपुर गुलरिया थाना लीलापुर जिला प्रतापगढ़ हाल पता सनफ्लावर बिल्डिंग नियर जीसीसी मीरा रोड जिला थाने महाराष्ट्र को रविवार को गांव सैंयाबंध पुलिस चौकी भगवा जिला प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया गया।साथ ही अपहृता किशोरी को भी सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2),87 बीएन एस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। यह प्यार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 श्याम सुन्दर,का0 सुमित शाही,का0 सूरज कुमार, म0कां0 सुमन सविता आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी