वाराणसी भाजपा नेता शालिनी यादव ने सोशल मीडिया और कुछ डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ चल रहे एक अभियान का जोरदार खंडन किया है। पिछले दो दिनों से विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा था कि उनके मालिकाने वाले एक फ्लैट में पुलिस ने अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया और 13 लोग गिरफ्तार किए गए।शालिनी यादव ने एक विस्तृत बयान जारी कर इन सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा और भ्रामक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया सच्चाई यह है कि उक्त फ्लैट की मालकिन या सह-मालकिन ना तो मैं कभी थी, ना ही वर्तमान में हूं। शालिनी यादव का फ्लैट लिखकर इतना बड़ा आरोप लगाना कहां तक न्यायसंगत है?”उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट के अनुसार उस फ्लैट से केवल तीन लड़कियों को थाने पर ले जाया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। अन्य 10 लोगों की गिरफ्तारी उस फ्लैट के अलावा किसी अन्य स्थान से हुई कार्रवाई में हुई है। यादव ने आरोप लगाया कि इन अलग-अलग घटनाओं की संख्या को जोड़कर और उनका नाम जोड़कर जानबूझकर उन्हें बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है।पारिवारिक प्रतिष्ठा और सेवा का रहा रिकॉर्डअपनी पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, “मैं एक शिक्षित महिला हूं, बीएचयू आईटी के टॉपर और चीफ इंजीनियर रहे पिता की पुत्री हूं। मेरे परिवार के सदस्य देश-विदेश में उच्च पदों पर हैं। मैं राज्यसभा के पूर्व सभापति और केंद्रीय मंत्री की बहू हूं, जिनकी ईमानदारी और चरित्र की चर्चा सर्वविदित है।”उन्होंने कहा कि इन सब तथ्यों के बावजूद उन पर ऐसे आरोप एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा हैं, जिसमें विपक्षी दलों के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और फेक आईडी वाले ट्रोल शामिल हैं।कानूनी कार्रवाई की चेतावनी शालिनी यादव ने साफ किया कि उनके कानूनी सलाहकार ऐसी सभी झूठी और मानहानिकारक पोस्ट्स और खबरों का अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे सभी लोगों और मीडिया संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी निर्दोष व्यक्ति, खासकर महिला के साथ ऐसा न हो।उन्होंने सभी जिम्मेदार मीडियाकर्मियों से अपील की कि वे उनके द्वारा प्रस्तुत सत्य तथ्यों का अवलोकन करें और उन पर लगाए गए झूठे आरोपों का खंडन करने वाली खबर प्रकाशित करें! रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी