जमानियां। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन, गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य समापन समारोह 03 दिसंबर 2025 को नेहरू स्टेडियम, गाजीपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर ’25 से जिले के विभिन्न विद्यालयों में निरंतर चल रही थी। दो सप्ताह से अधिक चले इस आयोजन में, गाजीपुर जनपद के शाह फैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर, लालसा इंटरनेशनल स्कूल, जखनियां,अर्श पब्लिक स्कूल जलालाबाद,क्यू.ई.सी.स्कूल उसियां,सेवराई,रामदूत इंटरनेशनल स्कूल , गाजीपुर, डिवाइन ग्लोबल स्कूल, हरपुर, जमानियां,डालिम्स सनबीम स्कूल, दिलदार नगर , सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियां, मां शारदा चिल्ड्रेन कालेज जलालाबाद ,एम.जे .आर.पी .पब्लिक स्कूल गाजीपुर, श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल ,कुसुम्हीं ,इकरा माडल स्कूल,बारा,डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर , डी.डी.पब्लिक स्कूल , कादीपुर,स्कालर्स एकेडमी मीरनपुर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जमानियां, एस.एस.देव पब्लिक स्कूल, जमानियां,ब्लासम एकेडमिक स्कूल जीवपुर,एस.के.नेशनल कान्वेंट स्कूल ,महेंद ,एम.जे.आर.पी.एकेडमी तिवारीपुर, क्रिसेंट कान्वेंट स्कूल, दिलदार नगर,संत श्री राम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल, भदौरा,बी.पी.एम. ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल मालीपुर के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेलभावना का अद्भुत परिचय दिया, जिसने पूरे कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया।प्रतियोगिता के फाइनल परिणामों में इस बार भी सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां ने 25 पदक जीतकर लगातार दूसरी बार चैम्पियन बना । द्वितीय स्थान पर रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर रहा जबकि तृतीय स्थान एम.जे.आर.पी.पब्लिक स्कूल गाजीपुर को प्राप्त हुआ। चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों का सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियां में ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया गया और विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक श्री अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह और प्राइमरी विंग प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह द्वारा विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों और प्रशिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। खेल प्रशिक्षक रोशन राय, श्रवण कुमार यादव और धर्मेन्द्र सिंह को प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता छात्रों ने अपने कंधों पर बिठा कर सम्मानित किया। चेस में स्वर्ण पदक विजेता अमन, रुद्रेंदु प्रकाश, श्रेयांस और सागर रहे। एथलेटिक्स में अखिलेश यादव ,अमन सिंह यादव ने लांग जम्प में,400 मीटर दौड़ में मनीष यादव,200 मीटर दौड़ में पार्थ राय ,100 मीटर दौड़ में रागिनी कुमारी,4×100 रिले रेस में बालक एवं बालिका वर्ग दोनों में, शाट पुट में शुभम कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है।एकल कैरम में आस्था केशरी ,शाट पुट में प्रवीण यादव,200 मीटर दौड़ में सूर्या यादव ,4×100 मीटर रिले रेस में बालिकाओं ने रजत पदक जीता। लगातार दूसरी बार जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चैम्पियन बनने पर पूरे विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण रहा और सभी लोग एक दूसरे को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते रहे। सलीम मनसुरी की रिपोर्ट जामनिया