Follow us on

देवरिया खास पाहसैयदराजा मत्सा ढढनी भानमलराय सब्बलपुर कला बेटावर कला, सोनहरिया, फूल्ली का भ्रमण किया गया तथा बीएलओ को निर्देशित किया गया।  

Share this post:

जमानियां। देवरिया खास पाहसैयदराजा मत्सा ढढनी भानमलराय सब्बलपुर कला बेटावर कला, सोनहरिया, फूल्ली का भ्रमण किया गया तथा बीएलओ को निर्देशित किया गया। की गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन फिटिंग करना तत्काल सुनिश्चित करें। किसी भी बूथ पर नोमैपिंग और अन कलेक्टेबल फॉर्म 10% से अधिक ना रहे। बताया जा रहा है। कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए विशेष पुनरीक्षण चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र दे रहे हैं। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के कुशल निर्देशन में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने शनिवार को देवरिया खास, पाहसैयदराजा, मतसा, ढढनी भानमल राय, सबलपुर कला, बेटवार कला, सोनहरिया, फुल्ली का भ्रमण कर सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि किसी बूथ पर नोमैपिंग और अन कलेक्टेबल फॉर्म 10 प्रतिशत से अधिक ना रहे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) में बीएलओ द्वारा आपके घर जाकर गणना प्रपत्र की दो प्रति उपलब्ध कराई जा रही है। अपना गणना प्रपत्र स्वयं भरे। इस अभियान में मतदाताओं का सत्यापन शुद्धीकरण के लिए की जा रही है। राम नारायण वर्मा ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम हो या नहीं जिसने भी फार्म नहीं भरा उसका नाम सूची में शामिल नहीं हो पाएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया का कहना है कि एसआइआर में किसी मतदाता से किसी तरह का अभिलेख नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता को अपनी वर्तमान फोटो, जन्म तिथि, आधार संख्या (वैकल्पिक), पिता या अभिभावक का नाम व इपिक नंबर (वैकल्पिक), माता का नाम व इपिक नंबर (वैकल्पिक), मोबाइल नंबर जैसी मूल जानकारियां भरनी होंगी। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x