Follow us on

न्यायिक कानूनी क्षेत्र में कैरियर मार्गदर्शन” पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

Share this post:

कैलहट, मिर्ज़ापुर: रामललित सिंह विधि महाविद्यालय, कैलहट, मिर्ज़ापुर द्वारा “कानूनी क्षेत्र में करियर मार्गदर्शन” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विधि के छात्रों को कानूनी करियर के विभिन्न पहलुओं और अवसरों से अवगत कराना था।यह कार्यक्रम दिनांक 07-12-2025 को दोपहर 1:00 बजे रामललित सिंह विधि महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया।​मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति सेमिनार में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर छात्रों का मार्गदर्शन किया:​मुख्य अतिथि: श्री अरविंद कुमार मिश्रा (H.J.S.), जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मिर्ज़ापुर।​अति विशिष्ट अतिथि: श्री पवन कुमार गंगवार (I.A.S.), जिला मजिस्ट्रेट, मिर्ज़ापुर।विशेष अतिथियों ने किया मार्गदर्शनकार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री श्यामबाबू (H.J.S.), अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मिर्ज़ापुर; श्रीमती गरिमा सिंह (P.C.S.J.), सचिव, DLSA, मिर्ज़ापुर; और डॉ. केशरी नंदन शर्मा, सहायक प्रोफेसर (विधि संकाय, B.H.U.) ने छात्रों को कानूनी शिक्षा के महत्व और न्यायिक सेवा में प्रवेश के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।आयोजक मंडल कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के संरक्षक श्री अनमोल सिंह, सचिव, और संयोजक डॉ. अनिल कुमार पटेल, प्रधानाचार्य, रामललित सिंह विधि महाविद्यालय, के नेतृत्व में किया गया।मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और नैतिकता के साथ कानूनी पेशे को अपनाने की सलाह दी, ताकि वे समाज में न्याय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। छात्रों ने इस मार्गदर्शन सत्र को अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया। संजना वर्मा की रिपोर्ट मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights