Follow us on

राजकीय बालिका इंटर कालेज बाउंड्री सेट खाली भूमि पर जमदग्नि ऋषि की मूर्ति स्थापना और पार्क निर्माण का कार्य चल रहा है। 

Share this post:

जमानियां। नगर पालिका परिषद के द्वारा एन एच 24 सड़क पटरी स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज बाउंड्री सेट खाली भूमि पर जमदग्नि ऋषि की मूर्ति स्थापना और पार्क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके लिए हाल ही में भूमि पूजन हुआ था। रविवार को पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, पालिका कर्मी विजय शंकर राय एवं ठेकेदार संतोष राय के साथ निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करते नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह पार्क क्षेत्र की धार्मिक पहचान को बढ़ाएगा। और इसमें लगभग करोड़ों की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा की स्थापना और एक नया पार्क निर्माण लगभग करोड़ों रूपये की लागत से बनेगा यह पार्क जमानियां के सौंदर्य और धार्मिक पहचान को नया रूप देगा। गुप्ता ने बताया कि इसकी शुरुआत हाल ही में भूमि पूजन किया गया था। भूमि पूजन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बालकृष्ण त्रिवेदी और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया था। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि जमानियां प्राचीन काल से ही जमदग्नि ऋषि के आश्रम के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता रहा है। क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को बढ़ावा मिलेगा। जो धार्मिक और सामुदायिक महत्व को जोड़ती है। और अधिकारी इसके निर्माण की प्रगति पर नज़र रख रहे है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights