Follow us on

रोमांचक मुकाबले में विद्युत ऑपरेशन ने वाणिज्य विभाग को दो विकेट से हराया

Share this post:

वाराणसी 08 दिसम्बर,2025; मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देशन में एवं मंडल कीड़ा अधिकारी श्री बालेन्द्र पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही वाराणसी मंडल की अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का ग्यारहवां लीग मैच आज 08 दिसम्बर 2025 सोमवार को विद्युत ऑपरेशन और वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया । विद्युत ऑपरेशन की टीम ने टॉस जीतकर पहले वाणिज्य विभाग की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया । वाणिज्य विभाग की टीम 19.5 ओवर में 152 रन बनाए । वाणिज्य विभाग की तरफ से कफिल अहमद ने शानदार बैटिंग करते हुए 49 बाल पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाए। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान ने 24 बाल पर 13 रन बनाए । विद्युत ऑपरेशन की टीम ने अतिरिक्त के रूप में 46 रन दिए । विद्युत ऑपरेशन की तरफ से अमित यादव ने 3.5 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। ऐश्वर्या और नादिर को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ तथा वाणिज्य विभाग के पांच खिलाड़ी रन आउट हुए । 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत ऑपरेशन की टीम ने 19.4 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत कर पूरे 2 अंक प्राप्त कर लिए । विद्युत ऑपरेशन की टीम को मैच जीतने के लिए अतिंम ओवर में 15 रन की आवश्यकता थी लेकिन विद्युत ऑपरेशन के विनीत ने लगातार दो गेंद पर दो छक्के जड़ के विद्युत ऑपरेशन की टीम को मैच जीता दिया । विनीत ने सात गेंद पर दो छक्के की मदद से 15 रन बनाए । विनीत के अतिरिक्त विद्युत ऑपरेशन की तरफ से अखिल ने 31,शैलेश, विनोद और नादिर ने 19 -19 रनों का योगदान दिया । वाणिज्य विभाग की तरफ से विष्णु मीणा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट ,अमित राज ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए तथा कफिल को एक विकेट प्राप्त हुआ । विद्युत ऑपरेशन के अमित यादव को मैन आंफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान द्वारा दिया गया! विज्ञापन हेतु-संपर्क सूत्र 9839046 350 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x